बाढ़: बाढ़ नगर परिषद ने बांध रोड का निर्माण शुरू किया, लोगों को मिलेगी राहत
Barh, Patna | May 14, 2026 बाढ़ नगर परिषद् द्वारा बाढ़ के गंगा तट पर बने पुराने रोड का चौड़ीकरण के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानु के सौजन्य से नगर परिषद् के द्वारा निर्माण किये जा रहे इस रोड के बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है। नगर परिषद् उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रवि विद्यार्थी ने गुरुवार को लगभग 1 बजे जानकारी दी।