अनूपपुर: अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस व बिजली चोरी के मामलों में फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अनूपपुर। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस व विद्युत चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो वारंटियों—सूरज प्रसाद राठौर (खोलगड़ी) एवं रामनारायण पटेल (दुलहरा)—को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे, जिन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।