महोबा: करिया पठवा पहाड़ में पुलिस मुठभेड़, 28 मुकदमों में वांछित बदमाश के पैर में लगी गोली
Mahoba, Mahoba | Sep 19, 2026 कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की करिया पठवा पहाड़ के पीछे वाहन चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 28 मुकदमों में वांछित सुजीत पटेरिया पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी संतोष नामदेव को गिरफ्तार किया गया, जबकि राजेश फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 9 बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद किया।