Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

Dantewada prgya gais ajency |दंतेवाड़ा मे गैस वितरण मे लापरवाही जनता परेशान | #indenglish

Balaghat, Balaghat | May 30, 2026

MORE NEWS

Bihar के मशहूर शिक्षक Khan Sir के कोचिंग के बाहर चली गोली, दफ्तर में की गई तोड़ फोड़!

Bihar के मशहूर शिक्षक Khan Sir के कोचिंग के बाहर चली गोली, दफ्तर में की गई तोड़ फोड़!

Balaghat, Balaghat | Jun 3, 2026

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 3, 2026

#बालाघाट
हौसलों की उड़ान: एक पैर से दिव्यांग कार्तिक ने पाई नौकरी, अब कमा रहे 40 हजार रुपये प्रतिमाह

दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी बाधा सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती। इसका प्रेरणादायक उदाहरण बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड के ग्राम भीमोड़ी निवासी 22 वर्षीय युवा कार्तिक दिलीप बंबूरे हैं, जिन्होंने शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है।

कार्तिक एक पैर से चलने में असमर्थ हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी शारीरिक चुनौती को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। रोजगार की तलाश के दौरान उन्हें लांजी स्थित दृष्टि कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के संचालक सचिन चावड़ा के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेलों की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अवसर का लाभ उठाने का निर्णय लिया और रोजगार मेले में भाग लिया।
जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों ने कार्तिक के जीवन की दिशा बदल दी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अहमदाबाद स्थित Yazaki India Private Limited में रोजगार का अवसर मिला। वर्तमान में वे कंपनी में कार्यरत हैं और प्रतिमाह लगभग 30 से 40 हजार रुपये का वेतन अर्जित कर रहे हैं।

कार्तिक बताते हैं कि यदि उन्हें रोजगार मेले की जानकारी और उचित मार्गदर्शन नहीं मिलता, तो शायद उन्हें यह अवसर प्राप्त नहीं हो पाता। आज वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवार को भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सही समय पर मिला अवसर और मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
रोजगार प्राप्त करने के बाद कार्तिक ने कलेक्टर मृणाल मीना से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की रोजगारोन्मुखी पहल और रोजगार मेलों ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। कार्तिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिले के अन्य युवाओं को भी ऐसे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने कार्तिक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं, जिससे अनेक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

कार्तिक की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो रोजगार की तलाश में हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि चुनौतियां चाहे कितनी भी बड़ी हों, यदि संकल्प मजबूत हो और सही अवसर मिल जाए, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है।

#GoI_MeitY  #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP 
#MSDESkillIndia #SkillIndia

#बालाघाट हौसलों की उड़ान: एक पैर से दिव्यांग कार्तिक ने पाई नौकरी, अब कमा रहे 40 हजार रुपये प्रतिमाह दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी बाधा सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती। इसका प्रेरणादायक उदाहरण बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड के ग्राम भीमोड़ी निवासी 22 वर्षीय युवा कार्तिक दिलीप बंबूरे हैं, जिन्होंने शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है। कार्तिक एक पैर से चलने में असमर्थ हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी शारीरिक चुनौती को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। रोजगार की तलाश के दौरान उन्हें लांजी स्थित दृष्टि कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के संचालक सचिन चावड़ा के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेलों की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अवसर का लाभ उठाने का निर्णय लिया और रोजगार मेले में भाग लिया। जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों ने कार्तिक के जीवन की दिशा बदल दी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अहमदाबाद स्थित Yazaki India Private Limited में रोजगार का अवसर मिला। वर्तमान में वे कंपनी में कार्यरत हैं और प्रतिमाह लगभग 30 से 40 हजार रुपये का वेतन अर्जित कर रहे हैं। कार्तिक बताते हैं कि यदि उन्हें रोजगार मेले की जानकारी और उचित मार्गदर्शन नहीं मिलता, तो शायद उन्हें यह अवसर प्राप्त नहीं हो पाता। आज वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवार को भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि सही समय पर मिला अवसर और मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। रोजगार प्राप्त करने के बाद कार्तिक ने कलेक्टर मृणाल मीना से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की रोजगारोन्मुखी पहल और रोजगार मेलों ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। कार्तिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिले के अन्य युवाओं को भी ऐसे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने कार्तिक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं, जिससे अनेक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। कार्तिक की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो रोजगार की तलाश में हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि चुनौतियां चाहे कितनी भी बड़ी हों, यदि संकल्प मजबूत हो और सही अवसर मिल जाए, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है। #GoI_MeitY #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MSDESkillIndia #SkillIndia

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

#बालाघाट
खनिज संसाधन विभाग के सचिव ने डीएमएफ कार्यों को लेकर वीडियों कांफ्रेंस में दिये निर्देश

संशोधित नियमों के अनुसार होंगे डीएमएफ की राशि से कार्य

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना 2024 के नये नियमों के परिप्रेक्ष्‍य में खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री आलोक सिंह एवं संचालक श्री फ्रेंक नोबल ए ने 02 जून को वीडियों कांफ्रेंस के माध्‍यम से सभी जिलो के कलेक्‍टर को निर्देश दिये। वीडियों कांफ्रेंस में भारत सरकार के निर्देश पर डीएमएफ के नियमों में किये गए संशोधन के संबंध में विस्‍तार से बताया गया। इस वीडियों कांफ्रेंस में कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहॉ, सहायक यंत्री श्री भास्‍कर शिव एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

            वीडियों कांफ्रेंस में बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना 2024 के संबंध में 14 मई 2026 को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। जिसके तहत अब डीएमएफ के कार्य कराये जाएंगे। नये नियमों के अनुसार अब डीएमएफ की राशि से मुख्‍य खनिज की खदानों से 15 किमी की परिधि में प्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में तथा 25 किमी की परिधि में अप्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में काम कराये जाएंगे। डीएमएफ की 70 प्रतिशत राशि का उपयोग उच्‍च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में और 30 प्रतिशत अन्‍य प्राथमिकता वाले क्षेत्र में करना होगा। उच्‍च प्राथमिकता क्षेत्र में अतिरिक्‍त रूप से आवास, कृषि एवं पशुपालन का क्षेत्र शामिल किया गया है। डीएमएफ की कुल वार्षिक प्राप्ति का 70 प्रतिशत प्रत्‍यक्ष प्रभावित क्षेत्र में उपयोग करना होगा।

            बैठक में बताया गया कि नये नियमों के अनुसार डीएमएफ की वार्षिक प्राप्‍ति 10 करोड से अधिक होने पर कुल प्राप्ति का 10 प्रतिशत अक्षय निधि के रूप में रखे जाने का प्रावधान है। डीएमएफ के कार्यों की पंचवर्षीय योजना तैयार कर , जिला खनिज प्रतिष्‍ठान के मण्‍डल द्वारा इसका अनुमोदन कराना होगा। डीएमएफ की राशि का राज्य स्‍तर पर या अन्‍य जिलों मे अंतरण प्रतिबंधित रहेगा। डीएमएफ के कार्यों का सीएजी में सूचीबद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट तथा सीएजी द्वारा आडिट कराया जाएगा।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp

#बालाघाट खनिज संसाधन विभाग के सचिव ने डीएमएफ कार्यों को लेकर वीडियों कांफ्रेंस में दिये निर्देश संशोधित नियमों के अनुसार होंगे डीएमएफ की राशि से कार्य प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना 2024 के नये नियमों के परिप्रेक्ष्‍य में खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री आलोक सिंह एवं संचालक श्री फ्रेंक नोबल ए ने 02 जून को वीडियों कांफ्रेंस के माध्‍यम से सभी जिलो के कलेक्‍टर को निर्देश दिये। वीडियों कांफ्रेंस में भारत सरकार के निर्देश पर डीएमएफ के नियमों में किये गए संशोधन के संबंध में विस्‍तार से बताया गया। इस वीडियों कांफ्रेंस में कलेक्‍टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ, उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहॉ, सहायक यंत्री श्री भास्‍कर शिव एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियों कांफ्रेंस में बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना 2024 के संबंध में 14 मई 2026 को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। जिसके तहत अब डीएमएफ के कार्य कराये जाएंगे। नये नियमों के अनुसार अब डीएमएफ की राशि से मुख्‍य खनिज की खदानों से 15 किमी की परिधि में प्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में तथा 25 किमी की परिधि में अप्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में काम कराये जाएंगे। डीएमएफ की 70 प्रतिशत राशि का उपयोग उच्‍च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में और 30 प्रतिशत अन्‍य प्राथमिकता वाले क्षेत्र में करना होगा। उच्‍च प्राथमिकता क्षेत्र में अतिरिक्‍त रूप से आवास, कृषि एवं पशुपालन का क्षेत्र शामिल किया गया है। डीएमएफ की कुल वार्षिक प्राप्ति का 70 प्रतिशत प्रत्‍यक्ष प्रभावित क्षेत्र में उपयोग करना होगा। बैठक में बताया गया कि नये नियमों के अनुसार डीएमएफ की वार्षिक प्राप्‍ति 10 करोड से अधिक होने पर कुल प्राप्ति का 10 प्रतिशत अक्षय निधि के रूप में रखे जाने का प्रावधान है। डीएमएफ के कार्यों की पंचवर्षीय योजना तैयार कर , जिला खनिज प्रतिष्‍ठान के मण्‍डल द्वारा इसका अनुमोदन कराना होगा। डीएमएफ की राशि का राज्य स्‍तर पर या अन्‍य जिलों मे अंतरण प्रतिबंधित रहेगा। डीएमएफ के कार्यों का सीएजी में सूचीबद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट तथा सीएजी द्वारा आडिट कराया जाएगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

#बालाघाट

ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी जारी है पोषण आहार वितरण,
गोवारीटोला आंगनवाड़ी केंद्र में बांटी गयी रेडी टू ईट खाद्य सामग्री

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना बालाघाट ग्रामीण अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 जून से 15 जून तक बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश अवधि के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को पोषण आहार की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा रेडी टू ईट (आरटीई) खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार 2 जून को बालाघाट ग्रामीण परियोजना के चांगोटोला सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनखार के गोवारीटोला आंगनवाड़ी केंद्र में हितग्राहियों को रेडी टू ईट खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्र में पंजीकृत बच्चों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में पोषण आहार उपलब्ध कराया गया, जिससे अवकाश अवधि में भी उनके पोषण स्तर को बनाए रखा जा सके।

बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौकसे ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से रेडी टू ईट सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों को संतुलित आहार, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

विभाग का उद्देश्य है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चों एवं महिलाओं को पोषण संबंधी सेवाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। विभाग द्वारा वितरण कार्य की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर पोषण आहार पहुंच सके।

रेडी टू ईट वितरण कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों में संतोष देखा गया और उन्होंने विभाग की इस पहल की सराहना की। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी सभी केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरण कार्य जारी रखा जाएगा।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp

#बालाघाट ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी जारी है पोषण आहार वितरण, गोवारीटोला आंगनवाड़ी केंद्र में बांटी गयी रेडी टू ईट खाद्य सामग्री महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना बालाघाट ग्रामीण अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 जून से 15 जून तक बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश अवधि के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को पोषण आहार की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा रेडी टू ईट (आरटीई) खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार 2 जून को बालाघाट ग्रामीण परियोजना के चांगोटोला सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनखार के गोवारीटोला आंगनवाड़ी केंद्र में हितग्राहियों को रेडी टू ईट खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्र में पंजीकृत बच्चों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में पोषण आहार उपलब्ध कराया गया, जिससे अवकाश अवधि में भी उनके पोषण स्तर को बनाए रखा जा सके। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौकसे ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से रेडी टू ईट सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों को संतुलित आहार, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जा रही है। विभाग का उद्देश्य है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी बच्चों एवं महिलाओं को पोषण संबंधी सेवाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। विभाग द्वारा वितरण कार्य की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर पोषण आहार पहुंच सके। रेडी टू ईट वितरण कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों में संतोष देखा गया और उन्होंने विभाग की इस पहल की सराहना की। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी सभी केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरण कार्य जारी रखा जाएगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

Dantewada prgya gais ajency |दंतेवाड़ा मे गैस वितरण मे लापरवाही जनता परेशान | #indenglish - Balaghat News