पहाड़ी: पहाड़ी के जसोती में महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने किया सर्च ऑपरेशन, अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई
जसोती गांव में महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री का विरोध किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता गांव पहुंचा और अवैध शराब बेचने वालों के घरों की तलाशी ली। महिलाओं का आरोप था कि शराब के कारण गांव में आए दिन विवाद होते हैं और शराब पीकर कुछ लोग महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।