चकरनगर: सड़क दुर्घटना में घायल महिला ने 20 दिन बाद दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस धरपकड़ में जुटी
राजपुर रोड़ निवासी अनिता देवी पत्नी लक्ष्मीनारायण ने थाने में शिकायत देते बताया कि वह 5 मार्च को अपने पति के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रही थी तभी मानपुरा बगिया के समीप सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे पीड़िता गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।और पीड़िता का सीधा हाथ टूट गया।रविवार शाम 4 बजे थानेदार ने मुदकमा दर्ज होने की पुष्टि की