बिहार: कुशहर गांव में हत्या के प्रतिशोध में आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट, तीन घायल महिलाओं का सदर अस्पताल में उपचार जारी
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2024 कुशहर गांव में गुरुवार को हत्या के प्रतिशोध में मृतक के परिजनों ने मारपीट कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। घायलों का बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि गांव का ही एक लड़का घर में घुस आया था जिसके साथ मारपीट हुई थी। घायल लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।