बिहार: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गोसाई बीघा गांव से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2024 गोसाई बीघा गांव से पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। चेरो थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता के परिजन द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।