कप्तानगंज: मिश्रौली के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत व पत्नी गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत पत्नी गम्भीर रूप से घायल। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा घायल महिला को प्राथमिक उपचार के उपरांत गोरखपुर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान भजुराम पुत्र इन्द्रजीत उम्र 42 बर्ष निवासी कमइयनी थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।