सिंगरौली: वार्ड 39 में बारिश से कई घरों में घुसा पानी, पार्षद प्रतिनिधि ने दो परिवारों को पीएम आवास में किया शिफ्ट
सोमवार को वार्ड क्रमांक 39 में सूखा नीम का पेड़ का डाल छत पर गिर गई जिसमें घर में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए हैं। लगभग दो परिवारो का घर रहने लायक नहीं बचा जिसके वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की पहल पर फिलहाल मे निवास हेतु प्रधानमंत्री आवास गनियारी/देवरा मे बने आवास मे घरेलू सामान के साथ नगर निगम वाहन द्वारा शिफ्ट कराया गया है ।