लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बौधी कला सरैया गांव में तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद बीती रात अपने घर में दीवार के किनारे चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान देर रात आई तेज आंधी के कारण कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।