बागपत: छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
बागपत के बालेनी थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब सुबह 9:30 बजे छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक युवती के साथ अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ की गई, जिसका परिजनों ने विरोध किया। विरोध होते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।