चैनपुर: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने सगरदिनवा में नया पुल बनवाकर निभाया वादा, बरसात में टापू बनने वाले गांवों को मिलेगी राहत
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने अपना वादा निभाया। उनके प्रयास से चैनपुर प्रखंड के सगरदिनवा में वर्षों से लंबित नया पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल के नहीं रहने पर बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर सगरदिनवा एवं आसपास के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था। गांव टापू बन जाते थे।