चकाई: झाझा में भीषण गर्मी से मरीजों की संख्या बढ़ी, अस्पताल में बढ़ाई गई सतर्कता
Chakai, Jamui | May 26, 2026 झाझा क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों की भीड़ नजर आई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब ने बताया कि मौसम में बदलाव और तेज गर्मी के कारण बुखार, डिहाइड्रेशन एवं पेट संबंधी मरीज अधिक आ