कुर्था: मुहर्रम को लेकर कुर्था में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने जारी किए निर्देश
Kurtha, Arwal | Jun 23, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कुर्था थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ निशा कुमारी और थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने बताया कि सभी ताजिया जुलूसों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी।