पटेरा: पटेरा में रचा गया इतिहास: एक दिन में हुए 195 राजस्व सीमांकन, जिले में पहली बार चला विशेष अभियान
Patera, Damoh | May 22, 2026 तहसील पटेरा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा तहसील कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय राजस्व सीमांकन दिवस के अंतर्गत तहसील के समस्त पटवारियों ने रिकॉर्ड तोड़ कार्य करते हुए एक ही दिन में 195 सीमांकन पूर्ण किए,दमोह जिले में पहली बार इस प्रकार का व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लंबित सीमांकन मामलों का मौके पर निराकरण किया गया।