हनुमानगढ़: मजदूरी करने आए युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत, जिला अस्पताल से बीकानेर किया गया रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
मजदूरी करने हनुमानगढ़ आए एक युवक की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बीकानेर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज की गई है।