बुढ़नपुर: पीड़ित ने विपक्षी पर जबरदस्ती जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया, एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
आजमगढ़ जिले के बुढ़नपुर तहसील के एक पीड़ित परिवार ने आज सोमवार को एक बजे एसडीएम से शिकायत कर आरोप लगाया है कि विपक्षी द्वारा मेरे जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है एसडीएम से कार्रवाई की मांग की पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस के यहां शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई एसडीएम ने पीड़ित परिवार को राजस्व टीम गठित कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया