बीकानेर: सियाणा गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक के परिजनों ने मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना लगाया
कोलायत कस्बे के सियाणा गांव में विद्युत लाइन टूटने से करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। जिसे PBM अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार सुबह 11:30 बजे मृतक के परिजनों ने PBM अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। बता दे कि हादसे में सियाणा निवासी स्वरूप सिंह की मौत