बीकानेर: बेदो की पिरोल में जर्जर मकान गिरने के बाद एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
बीकानेर के बेदों की पिरोल में गिरे जर्जर मकान के बाद हरकत में आये प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बताया जा रहा है कि निगम के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है और वे गिरे हुए मकान में जेसीबी और अन्य मशीनों के जरिये यह पता लगाने का प्रयास कर रहे है कि गिरे हुए मकान के नीचे कोई दबा तो नहीं है।