डुमरांव: 23 साल बाद बदलेगी तस्वीर: नया भोजपुर थाना को मिलेगा आधुनिक भवन, निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी, होगी सहूलियत
Dumraon, Buxar | Jul 12, 2026 नया भोजपुर थाना के लिए बहुप्रतीक्षित नए भवन का निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार सुबह करीब 10 बजे तक निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा। कुछ ही दिन पहले भूमि पूजन के साथ इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत हुई थी, जिसके बाद से निर्माण एजेंसी लगातार काम में जुटी हुई है।