छतरपुर: गोहानी में सगे भाइयों और रिश्तेदारों ने चार बहनों और बुजुर्ग पिता को कुल्हाड़ी से पीटा, एसपी से न्याय की गुहार
सरवई थाना क्षेत्र के गोहानी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते सगे भाइयों और रिश्तेदारों द्वारा चार बहनों एवं उनके बुजुर्ग पिता पर कुल्हाड़ी और फरसे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सभी घायल हो गए, जिनमें सावित्री सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़िता ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया कि घटना की शिकायत लेकर वे देर रात तक सरोवई थाने में बैठीं रहीं,