खींवसर: बिरलोका में आज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन, 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
नागौर जिले के खींवसर के बिरलोका में आज रविवार को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी मौजूद रहे। वहीं शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।