मानिकपुर: चित्रकूट में दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, नवजात का DNA जांच के लिए भेजा गया
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी कि दुष्कर्म पीड़िता ने 4 जून को बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने नवजात का डीएनए सैंपल आरोपी अनिल साकेत के डीएनए से मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। मानिकपुर पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।