जहानाबाद: पाली थाना क्षेत्र में शराब बेचने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
जहानाबाद जिले के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 78/26 के प्राथमिकी अभियुक्त राजू मांझी (30 वर्ष), पिता अरविंद मांझी, निवासी भदसारा, थाना पाली को गिरफ्तार कर लिया। उस पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई जारी है।