खिजरसराय: खिजरसराय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
10+2 यशवंत उच्च विद्यालय, खिजरसराय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य डॉ. लता सिन्हा ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा कार्यालय गया के डीपीओ आनंद कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुमन उपस्थित रहीं।