इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद SIR को लेकर सियासी सवाल और तेज हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि SIR में गड़बड़ी हुई और इसके पीछे राजनीतिक दबाव की भूमिका रही।
सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या” की गई और ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा SIR से जुड़े फैसलों पर 10 महीनों में 14 बार आपत्ति दर्ज किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से इन फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया बताया गया है।
क्या कहा सज्जन सिंह वर्मा ने? सुनिए उनकी पूरी बाइट।
#SIR #SajjanSinghVerma #GyaneshKumar #ElectionCommission #IndianExpress