भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में आस्था पर चोट: गायत्री नगर के मंदिर में शिवलिंग खंडित, श्रद्धालु दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े
भीलवाड़ा शहर के गायत्री नगर स्थित एक मंदिर में शिवलिंग खंडित मिलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए और विरोध जताया। सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभाला ।