पन्ना: किसानों और आदिवासियों के 2 घंटे के हंगामे के बाद मामला शांत, प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रवाना किया
Panna, Panna | Apr 5, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में आज उस समय भारी हंगामा हो गया, जब दिल्ली कूच कर रहे विस्थापित किसानों और आदिवासियों को पुलिस ने डायमंड चौक पर रोक लिया। वादाखिलाफी से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 2 घंटे चले हंगामे के बाद, एसडीएम संजय सिंह नागवंशी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया।