पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलीनगर रोड स्थित गुलड़िया खाता गांव में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि प्राचीन पीपलेश्वर नाथ मंदिर पर तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी की भूमि का हवाला देते हुए मंदिर की बनी नींव को तोड़ दिया।