दमोह: जिले में कोरेक्स कफ सीरप, बॉन्फिक्स, व्हाइटनर, सेलोचन, थिनर की बिक्री पर रोक लगाने का कलेक्टर ने आदेश जारी किया
Damoh, Damoh | Dec 20, 2024 दमोह आज शुक्रवार शाम 5 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले में कोरेक्स कफ सीरप, बॉन्फिक्स, व्हाइटनर एवं वाहनों के पंचर बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सालोचन क्रीम और थिनर पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। उन्होंने कहां अगर सभी पदार्थ कहीं पर भी कोई भी बेचते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आदेश कर उल्लंघन करने पर धारा 223 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।