फरेंदा: लेहड़ा मंदिर के पास पवई नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर के पास स्थित पवई नाले में एक अज्ञात शव उतराता मिला। सूचना पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक ने सफेद बनियान और काला नेकर पहन रखा था। उसके हाथ में दस से अधिक अंगूठियां थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।