फरेंदा: फरेंदा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम ने फरियाद सुनी
शनिवार को 3 बजे तहसील फरेंदा में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में 130 जन शिकायतों की सुनवाई की।15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को भेजा गया। भूमि विवादों के लिए राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने और स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए।