रायडीह: करंज पेड़ से गिरकर उरु का युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Apr 11, 2026 रायडीह चेनपुर बॉर्डर स्थित उरु बारडीह निवासी 22 वर्षीय गोवर्धन रौतिया शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवर्धन करंज पेड़ पर चढ़कर करंज झाड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे लगभग 20 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पीठ के बल गिर पड़े।घटना में उन्हें अंदरुनी गंभीर चोटें आईं।