मेरठ: मेरठ में अवैध मीट दुकानों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, भूमिया पुल के पास चल रही अवैध मंडी को कराया गया बंद
Meerut, Meerut | May 5, 2026 जनपद में कानून व्यवस्था और जनस्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार को मेरठ पुलिस ने अवैध मीट दुकानों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में की गई, जिसमें नगर निगम, फूड सेफ्टी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।