जगदलपुर: झीरम घाटी नक्सली हमले की 13वीं बरसी पर कांग्रेसियों ने झीरम में शहीद हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झीरम घाटी कांड की 13 वीं बरसी पर शहीद महेंद्र कर्मा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान झीरमघाटी कांड में दिवंगत नेताओं में विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा, दिनेश पटेल एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं को याद किया गया