झुंझुनू: सिवरेज से परेशान वार्ड नंबर 5 के बाशिंदों ने रास्ता किया जाम, नगर परिषद अधिकारी मौके पर पहुंचे
सोमवार सुबह 10:00 के आसपास झुंझुनू के वार्ड नंबर 5 में सिवरेज से परेशान वार्ड के लोगों ने मुख्य रास्ते को जाम कर दिया, सूचना के बाद नगर परिषद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वार्ड के लोगों से समझाइश की वार्ड के लोगों ने बताया 12 महीने से हम सिवरेज से परेशान है, वार्ड में बीमारी फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है,अधिकारियों ने समस्या से निजात का आश्वासन दिया।