मुरादाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर, एक ज्ञापन डीएम को सौंपा
मॉब लीचिंग की घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित, एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा है। छत्तीसगढ़ में सहारनपुर व शामली निवासी युवकों के साथ मॉब लिंचिग की घटना के विरोध में कॉग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदर्शन किया है।