मुरादाबाद: सदर कोतवाली इलाके के बाजार गंज में एसी के वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते, दुकान में लगी आग
बाजार गंज में भाटिया स्टेशनरी की दुकान में रात एसी की वायर में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, दुकान से आग की लपटे देख पड़ोसियों को द्वारा दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी,दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लाया, दुकान में रखा आधे से ज्यादा माल जलकर राख हो गया है। दुकान स्वामी का कहना है, 70% माल खाक हो गया है।