कासगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक में स्वच्छता योजनाओं की की गई समीक्षा
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रथम व द्वितीय किस्त का सत्यापन फोटो सहित भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोवर्धन प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सक्रिय रखने और सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।