कोंडागांव: दहिकोंगा में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने विद्युत कार्यालय का किया घेराव, ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की
कोंडागांव जिले में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती से परेशान किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। आज सोमवार सुबह 11 बजे दहीकोंगा क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के दहीकोंगा वितरण केंद्र कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान किसानों ने बताया कि विभाग द्वारा तय 4 घंटे की कटौती के अलावा भी अनियमित रूप से बिजली बंद की जा रही है...