तरैया: तरैया में चोरी के तीन मामलों का हुआ खुलासा, सामान के साथ दो गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
Taraiya, Saran | Dec 25, 2024 तरैया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चोरी के तीन कांडों का उद्भेदन करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह 10 बजें के लगभग मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के संतोष कुमार सिंह के कई दिनों से बंद परे घर का ताला तोड़ कर कुछ अज्ञात चोरों द्वारा सभी सामान चोरी कर लेने की घटना कारित की गयी थी।