टीकमगढ़: उल्लास नवभारत साक्षर अभियान के तहत टीकमगढ़ शहर में शिक्षकों ने निरक्षर लोगों का पता लगाने किया डोर टू डोर सर्वे
जिले में उल्लास नवभारत साक्षर अभियान के तहत निरक्षर लोगों का पता लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। आज अभियान में शामिल शिक्षकों ने शहर के बड़ी मजदूर कॉलोनी,कुमरयाना मोहल्ला में घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान 77 निरक्षर व्यक्तियों को चिन्हित किया गया और उन्हें अध्ययन केंद्र आने के लिए प्रेरित किया गया।