मिर्ज़ापुर: डॉ भीमराव सामाजिक सेवा समिति भीम सेना ने जिला कलेक्ट्रेट में गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे को लेकर किया प्रदर्शन
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर कलेक्ट्रेट के अंदर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अभी हाल ही में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब को अपमानित शब्दों से अपमानित किया है। राष्ट्रपति से मांग हम लोग करते हैं कि इनका इस्तीफा जल्द से जल्द लिया जाए।