बहराइच: बहराइच एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी सास की अग्रिम जमानत अर्जी सुनवाई के बाद की निरस्त
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट ने दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी सास की अग्रिम जमानत अर्जी को सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया है। एडीसी क्रिमिनल सुनील कुमार जायसवाल ने बुधवार को बताया कि घटना 4 अप्रैल 2024 की कोतवाली नगर इलाके के धन कुट्टी पूरा किया जहां विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से शव लटकता हुआ मिला था।