बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो के आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात के आराजीजोत गांव निवासी कृष्ण मुरारी के विरुद्ध कोतवाली देहात में दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज है। कोतवाल देहात बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक हरेंद्रनाथ राय, सिपाही दीपक यादव, दीपक वर्मा और योगेश कुमार की टीम ने बुधवार को दोनक्का तिराहा से अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।