बहराइच: सलारगंज गुल्लाबीर कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद हुआ विवाद, दबंगों ने चाकू मारकर अधेड़ को किया घायल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला सलारगंज गुल्लाबीर कालोनी मे मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहू के साथ हो रहे विवाद के बीच वह मामले को शांत करने गया था जब उस पर हमला हुआ।