बहराइच: चिलवरिया के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र घायल
बहराइच गोंडा हाईवे के चिलवरिया के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे सवार पिता की गोद मे बैठा पौत्र बाल बाल बचा। पुलिस ने घायलो को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हुजुरपुर थाने के बड़ा गांव के मजरे सथरिया निवासी 50 वर्षीय शम्भू तिवारी पुत्र राम तीरथ के बेटे रामू का दो वर्षीय बेटे को दिखाने आ रहे थे।