बहराइच: गिलौला के पास डीसीएम की कंटेनर से हुई टक्कर, हादसे में 6 लोग हुए घायल, पांच की हालत गंभीर
गिलौला इलाके के पास डीसीएम व कंटेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी बलरामपुर जिले से डीसीएम पर बैठकर आ रहे थे। जैसे ही गिलौला के पास पहुंचे तभी अचानक कंटेनर से टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। पांच की हालत गंभीर होने पर बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां का इलाज चल रहा है।