मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक के पास भाजपा नेता द्वारा खुद को गोली मारने के मामले में उपचार के दौरान भाजपा नेता की हुई मौत
महावीर चौक के पास शुक्रवार को एक BJP नेता निधीश राज गर्ग अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। इस दौरान अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधीश राज गर्ग घायल हो गए। आस-पास में मौजूद दुकानदारों ने उपचार के लिए उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया जहां BJP नेता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी तथ्य जुटाते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।